Tuesday, May 16, 2023

SRH vsLSG



 

SRH vs LSG Live: लखनऊ की पारी शुरू, मेयर्स-डिकॉक क्रीज पर, हैदराबाद ने 183 रन का लक्ष्य

 नमस्कारआज आईपीएल 2023 के 58वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में है। लखनऊ और हैदराबाद दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही हैं। लखनऊ की टीम 11 में से पांच मैच जीतकर 11 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने अब तक पांच मैच हारे हैं और एक मैच बारिश से धुल गया। वहीं, हैदराबाद ने अब तक 10 मैचों में चार जीत और छह हार के साथ आठ अंक लेकर नौवें स्थान पर है। हैदराबाद को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए किसी भी कीमत पर जीत जरूरी है।


SRH vs LSG Live: हैदराबाद ने 183 रन का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 182 रन बनाए। अभिषेक शर्मा कुछ खास नहीं कर सके और सिर्फ सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह और राहुल त्रिपाठी ने दूसरे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी निभाई।

 

त्रिपाठी 13 गेंदों में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अनमोलप्रीत ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी निभाई। अनमोलप्रीत 27 गेंदों में सात चौके की मदद से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। क्रुणाल पांड्या ने 13वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर एडेन मार्करम और ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। मार्करम 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि फिलिप्स खाता भी नहीं खोल सके।

No comments:

Post a Comment

How to make money online - 15 दिन में पैसा कमाए

 There are numerous ways to earn money online. Here are some popular methods: 1. Freelancing: Offer your skills and services on freelancing ...